![]() |
-: शिक्षा कोष के लिए अपील :-
में आप सभी समाज बंधुओ से अपील करता हु की शिक्षा के विकास के लिए महासभा ने बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किये हे | महासभा ने समाज में शिक्षा के विकास के लिए एक गवर्निंग काउंसलिंग का गठन किया हे जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना ,शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करना हे , इस हेतु सीनियर, हायर सेकंडरी, एवं उच्च शिक्षा में 75 % से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थीयो को सम्मानित करना और उच्च पदों पे बेठे समाज के सदस्यों को सम्मानित करना जिससे उनसे प्रेरणा ले कर आने वाली पीढ़ी शिक्षा के महत्व को समझे और अपने परिवार में सभी को शिक्षा के प्रेरित कर सके | भामाशाओ द्वारा शिक्षा के लिए बच्चो को गोद लेने हेतु प्रोत्साहित करना , कोचिंग सेंटर की स्थापना करना छात्रवृति प्रदान करने के लिए महासभा प्रयासरत हे |
महासभा ने इन सभी प्रयासों को पूरा करने के लिए एक अक्षय शिक्षा कोष की स्थापना की हे और एक वेब साईट भी लॉन्च की हे जिसका नाम हे www.brahmanswarnkaredu.com इस वेब साइट के माध्यम से समाज के विद्यार्थी शिक्षा के बारे में अपनी जरूरत को पूरी कर लाभ उठा सकते हे |
इस अक्षय शिक्षा कोष के लिए में आप सबसे अधिक से अधिक दान देने की अपील करता हु, उपरोक्त शिक्षा कोष में दो लाख रूपये दान देने पर भामाशाह सम्मान ,एक लाख रूपये दान देने पर द्रोणाचार्य सम्मान, इक्यावन हजार रूपये देने वाले को अर्जुन सम्मान, इक्कीस हजार रूपये देने वाले को एकलव्य सम्मान से महासभा द्वारा सम्मानित किया जाएगा |
आपके इस सहयोग से समाज में एक नए युग की शुरुआत होगी शिक्षा के दीपक से अज्ञान का अन्धेरा दूर होगा और अभी तक समाज में शिक्षा के अभाव में जो कुरीतिया और पिछडापन हे वह भी इससे दूर होगा | अतः आप दिल खोल के दान देवे और अपनी उदारता का परिचय देवे |
निवेदन कर्ता
हेमेन्द्र सोनी
अजमेर जिला महामंत्री
का. स.
अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा
का. स.
अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा
पिपलिया बाज़ार, पूनम साड़ी के पास
ब्यावर (अजमेर) मोबाईल 9414314337

