अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा http://www.brahmanswarnkaredu.com/
Wednesday, 28 December 2011
Tuesday, 20 December 2011
अपील
शिक्षाविदों के नाम महासभा की अपील
आप सभी समाज बंधुओ से निवेदन हे की अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हे या आप शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर चुके हे तो हम आपसे अपील करते हे की आप अपने विचारो से समाज में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन करे | आने वाले समय की चुनोतियो को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, उच्च क्षिक्षा जेसे STC, BED, CA, CS, MCA, MBA, LAW, ENGINEERING, PHD, COMPUTER COURSES . आदि आदि की तैयारी के बारे में अपने विचारों से समाज के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे |
आप अपने विचारों को हमें लिख के या ई-मेल से भिजवाने का कष्ट करे, हम आपके विचारों को आपके नाम, पते, फोटो (फोटो अगर आप देना चाहे) एवं फोन/मोबाइल न. सहित, समाज की शिक्षा की वेब साईट www.brahmanswarnkaredu.com पे प्रकाशित करेंगे जिससे समाज के विद्यार्थी उसी के अनुरूप तैयारी करके ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सके और अच्छी सफलता प्राप्त कर समाज का नाम रोशन कर सके | महासभा के इस प्रयास में आपका योगदान भी जरुरी हे |
इसके अलावा भी आपके कोई विचार या सुझाव हो तो वो भी जरुर लिखे |
संपर्क : Website Controller & Management
हेमेन्द्र कुमार सोनी (काला) s/o दौलतराम जी सोनी
पूनम साडी के पास, पिपलिया बाज़ार
ब्यावर ३०५९०१
जिला :- अजमेर राजस्थान
Mob. No. 9414314337
Monday, 19 December 2011
शिक्षा की नविन जानकारिया
उपयोगी जानकारी
) निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों को क्रियान्वयन हेतु “राजस्थान निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम 2011 ”अधिसूचित किया गया हे |
) राजस्थान में आई आई टी संस्थान जोधपुर में , आई आई एम् उदयपुर में और केंद्रीय विस्वविद्यालय अजमेर में तथा एन आई एफ टी का संस्थान जोधपुर में हे |
) झुंझुनू में फिजिकल एज्युकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही हे
) बीकानेर में हाइड्रोलोजी एंड वाटर मेनेजमेंट इंस्टिट्यूट की स्थापना की जा रही हे इस तरह का संस्थान फिलहाल पुरे विश्व में दो देशो में ही स्थित हे |
) बीकानेर में राज्य के पहले पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विस्वविद्यालय क्रियाशील हे
) राजस्थान नोलेज कोरपोरेशन से सभी वर्ग की महिलाओ को निशुल्क कम्प्युटर बेसिक कोर्स सभी जिलो में शुरू हो चुका हे |
) राजकीय विद्यालयो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए “विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना ” के अंतर्गत एक लाख रूपये का बीमा किया जाता हे |
) 2011-2012 से “विधवा – परित्यक्ता मुख्यमंत्री संबल योजना ” के अंतर्गत राजस्थान राज्य में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में बी.एस.टी.सी. या बी.एड. में विधवा-परित्यक्ता के प्रवेश करने पर फीस का पुन:भरण राज्य सरकार द्वारा किया जाता हे |
Subscribe to:
Posts (Atom)
